शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को 3/25 यूपी एनसीसी कम्पनी की ओर से हरित संकल्प दौड़ और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 75 एनसीसी कैडेटों ने दौड़ में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को सभी का दायित्व बताया। वित्त अधिकारी अर्चना त्रिपाठी, कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य, क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद और कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एनसीसी कैडेटों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में वन महोत्सव का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...