रामपुर, अप्रैल 22 -- रामपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बमनपुरी स्टेडियम में पौधरोपण कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 'मां के नाम एक पौधा' अभियान के अंतर्गत अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा पौधरोपण किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों व स्कूली बच्चों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। जिलाधिकारी ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- विभिन्न स्कूलों में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्या...