हरित वीथिका के जरिए रांची विश्वविद्यालय ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रांची, जुलाई 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय 67वें स्थापना दिवस समारोह का रविवार को प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित- हरित वीथिका, पौधरोपण कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने कहा कि झारखंड की धरती प्राकृतिक संपदा और हरियाली से समृद्ध है। इसे संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को अधिक से अधिक हरित बनाकर आनेवाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और समृद्ध पर्यावरण की विरासत छोड़ना हमारा दायित्व है। हरित वीथिका इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.