हरित विद्यालय परिसर के लिए 101 छात्रों ने किया पौधरोपण
पूर्णिया, अगस्त 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विद्यालय परिसर निर्माण के उद्देश्य से रणविजय फाउंडेशन धमदाहा की ओर से विद्या विहार विद्यालय परोरा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 101 छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के सदस्यों एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन एवं फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। रणविजय फाउंडेशन की निदेशक सह सचिव गूंजा कुमारी ने छात्रों को पौधरोपण के उद्देश्य और इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण महत्वपूर्ण कार्य है और इसके प्रति प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रोटरी क्लब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.