हरित योग कार्यक्रम में गूलरभोज डैम पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश
रुद्रपुर, जून 1 -- गूलरभोज, संवाददाता। आयुष विभाग की ओर से सोमवार को गूलरभोज डैम के मनोहारी वातावरण में 'हरित योग' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल ने किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग अनुदेशक रामकिशन, लक्ष्मी देवी और अनिल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लाभों की जानकारी भी दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति के सानिध्य में किया गया योग मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.