धनबाद, फरवरी 2 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के इको क्लब का मेगा इवेंट पलाश के अंतर्गत रविवार को ग्रीन मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का उद्देश्य हरित भविष्य के लिए छात्रों और शिक्षकों में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में इको क्लब के प्रभारी प्रो. बीडी यादव, प्रो. आरके वर्मा सहित संस्थान के कई अन्य शिक्षक एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। ग्रीन मैराथन में बीटेक के सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इको क्लब की कोर टीम ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.