नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी का प्रदूषण कम करने और दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए इस वर्ष लगभग 22,236 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश किए गए बजट में यह राशि आवंटित की गई है। इस वर्ष के कुल बजट 1,03,700 करोड़ रुपये में से 21.44 फीसदी विशेष रूप से हरित योजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। ग्रीन बजट के तहत दिल्ली को हरा-भरा बनाने की जिम्मेदारी अब अलग-अलग 17 प्रमुख विभागों को सुनियोजित तरीके से सौंपी गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार ग्रीन बजट का सबसे बड़ा हिस्सा (लगभग 6,485 करोड़ रुपये) दिल्ली जल बोर्ड को दिया गया है, जिसका उपयोग यमुना की सफाई और जल उपचार परियोजनाओं में किया जाएगा। वहीं, परिवहन विभाग को 4,758 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिनका लक्ष्य ई-बसों को बढ़ावा देना...