गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। तेजी से गिरते भूजल स्तर, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. शालिनी खोवाला के दिशा-निर्देश पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम समन्वयक सहायक व्याख्याता डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा और डॉ. सुधांशु शेखर जमेयार ने प्रशिक्षुओं को प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए उनके कर्तव्यों की याद दिलाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. खोवाला ने कहा कि मानव विकास के दौर में संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो रहा है। इससे भू-असंतुलन, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी विकराल समस्या पैदा हो रही है, जो पृथ्वी को विनाश के नजदीक ला रही है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सेवा यो...