मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गठित जल पंचायत अब महिलाओं को सीड बॉल तैयार करने का प्रशिक्षण दे रहा है। इसको लेकर बुधवार को कई गांवों में महिलाओं को सीड बॉल बनाने का तरीका सिखाया गया। इस क्रम में पहले ही दिन विभिन्न प्रजातियों के करीब 30 हजार सीड बॉल बनाए गए। इन सीड बॉल में जीवनदायिनी पौधे पीपल, बरगद और नीम के बीज शामिल किए गए हैं। अब मानसून की शुरुआत होते ही इन सीड बॉल का इस्तेमाल प्राकृतिक तरीकों से हरित पट्टी तैयार करने में किया जाएगा, क्योंकि सीड बॉल से सीधे पौधे तैयार किए जाते हैं。

जल पंचायत की पहल जल पंचायत के प्रणेता और पर्यावरणविद् अजय सहाय ने कहा कि यह पहल केवल पौधरोपण अभियान नहीं, बल्कि जलवायु सहनशील समाज के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। वैज्ञानिक दृष्टि से पीपल, बरगद औ...