हरित निर्माण तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर
फरीदाबाद, जून 20 -- फरीदाबाद, सरसमल। सेक्टर-21सी स्थित जिमखाना क्लब में शनिवार को 'प्रकृति-2026' सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से करीब 350 वास्तुकारों ने भाग लिया। सेमिनार में ग्रीन बिल्डिंग, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक वास्तुकला की चुनौतियों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने ऊर्जा बचत, जल संरक्षण और हरित निर्माण तकनीकों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) की ओर से आयोजित सेमिनार में देश के कई वरिष्ठ वास्तुकार शामिल हुए। कार्यक्रम में पैनल चर्चा, तकनीकी सत्र, वास्तुकला प्रदर्शनियां और व्यावसायिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने बदलते शहरी विकास, पर्यावरणीय चुनौतियों और नई तकनीकों के उपयोग पर अपने विचार साझा किए। यह भी पढ़ें- हरित निर्माण तकनीक को बढ़ावा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.