हरित जेल अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ जेल में जेल अधीक्षक के साथ लगाया शमी का पौधा
मेरठ, जून 11 -- मेरठ। देशभर में पर्यावरण चेतना की अलख जगाने वाली वाटर वुमन शिप्रा पाठक अब जेलों को हरित बनाने के मिशन में जुट गई हैं। उनके नेतृत्व में चल रहे "हरित जेल अभियान" के तहत शिप्रा पाठक गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ जेल में पहुंची। उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज जी के साथ शमी का पौधा जेल के प्रांगण रोपित किया। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि अब जेलों के कैदी केवल सजा नहीं काटेंगे, बल्कि "पर्यावरण प्रहरी" बनकर प्रकृति संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएंगे। पंचतत्व संस्था द्वारा हर जेल में "पंचतत्व पौधशाला" स्थापित की जा रही है, जहां कैदियों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिप्रा पाठक ने जेल भ्रमण के दौरान कैदियों से संवाद कर उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक किया और न्याय के देवता शनि को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.