हरित क्षेत्र में अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया
गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बुधवार को सेक्टर-46 और सेक्टर-51 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क के साथ लगते हरित क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। हरित क्षेत्र में अवैध रूप से झुग्गियां डाली गई थी। फुटपाथ पर सामान रखकर बेचा जा रहा था। इसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा था। जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में तोड़फोड़ हुई। इस मौके पर एटीपी सतेंद्र आर्य, जेई सुनीत और आशीष त्यागी मौजूद रहे। किसी तरह के विरोध से निपटने के लिए 20 पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहे। डीटीपीई का आदेश मिलने के बाद दो बुलडोजर ने तोड़फोड़ शुरू की। करीब 800 मीटर लंबी सड़क के साथ लगते हरित क्षेत्र में झुग्गियां डली हुई थी। इसकी वजह से गंदगी भी फैल रही थी। इन लोगों को झुग्गियां हटाने को लेकर दो बार नोटिस दिए थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.