नोएडा, अप्रैल 5 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर डेल्टा-वन में गेट नंबर चार की तरफ हरित क्षेत्र की दीवार ऊंची करने का काम रविवार को बिल्डर ने पुलिस बुलाकर बंद करा दिया। इससे आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों में बिल्डर और प्राधिकरण के प्रति रोष है। सेक्टर डेल्टा-1 के गेट नंबर-चार की तरफ हरित क्षेत्र की दीवार कई स्थान पर टूट चुकी है। ऐसे में असामाजिक तत्वों के आने की आशंका रहती है। इस लेकर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रमोद भाटी और अन्य पदाधिकारी बीते दिनों ग्रेटर नोएडा के सीईओ से मिले थे। सीईओ ने हरित क्षेत्र की दीवार को ऊंचा करने का आदेश दिया था।आरोप है कि रविवार को काम शुरू किया गया तो बिल्डर ने पुलिस बुलाकर कार्य को बंद करा दिया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने अब सोमवार को ग्रेटर नोएडा के सीईओ से मिलेंगे। बता दें कि यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्...