बलरामपुर, अप्रैल 17 -- नगर में स्वीकृत योजनाओं के तहत हरित क्षेत्र के विस्तार और धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। उपवन योजना के तहत पूरब टोला वार्ड स्थित शिव मंदिर के पास लगभग 1 करोड़ 42 लाख 66 हजार 924 रुपये की लागत से पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क में हरियाली, बैठने की व्यवस्था, पथ-निर्माण और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को सैर-सपाटे और विश्राम के लिए बेहतर स्थान मिल सके। वहीं बंधन योजना के अंतर्गत भगवतीगंज दक्षिणी वार्ड स्थित शिव मंदिर परिसर के विकास के लिए 1 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह भी पढ़ें- नगर विकास को मिली रफ्तार, 3.63 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत इस योजना के तहत विश्राम स्थल, हवन कुंड, सीसी कार्य, घाट सौंदर्यीकरण, जल निकासी, बेंच और प्रकाश व्यवस्था विकसित की...