हरित क्रांति के जनक स्वामीनाथन की जयंती पर लोगों ने किया याद
बेगुसराय, अगस्त 7 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुक्रवार को याद किया गया।अध्यक्षता डॉ अमित कुमार राय ने की। वार्ड पार्षद मो इफ्तेखार अंसारी ने कहा कि 7 अगस्त 1925 को तमिलनाडु के कुंभकोणम में जन्म लिए स्वामीनाथन अपना जीवन कृषि अनुसंधान और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें भारत में हरित क्रांति के जनक कहा जाता है। क्योंकि उनके प्रयासों से देश में खाद्यान्न उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। उनके प्रयत्नों का परिणाम यह है कि भारत की आबादी में प्रतिवर्ष पूरा एक ऑस्ट्रेलिया समा जाने के बाद भी खाद्यान्नों के मामले में वह आत्मनिर्भर बन चुका है।वहीं वार्ड पार्षद मो दिलशाद,राम अनुग्रह शर्मा,शशि कुमार,मुकेश ठाकुर आदि ने उन्हें नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.