रांची, जुलाई 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। एनएचएआई ने निर्माणाधीन साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल फोरलेन परियोजना, जिसमें मनिहारी बाईपास भी शामिल है के तहत मानसून में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य एनएच किनारे हरित आवरण को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना और टिकाऊ विकास को प्रोत्साहित करना है। पौधरोपण अभियान के तहत परियोजना के साहिबगंज और मनिहारी दोनों छोर पर पौधे लगाए गए। इस दौरान कैलिएन्ड्रा, टेकोमा और बोगनवेलिया जैसे सजावटी एवं पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे न केवल राजमार्ग की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि हरित पट्टी को भी सुदृढ़ करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हाईवे पर सफर के दौरान राहगीरों को मिलेगी धूप से निजात एनएचएआई के अनुसार राष्ट्...