बरेली, मार्च 30 -- मीरगंज।हरिती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनेटा बल्लिया में रविवार को स्पैक्ट्रम तीन शीर्षक से दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी हुई। प्रबंधक चौ.नगेन्द्र सिंह एवं चौ. नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य सौभाग्य चौधरी ने किंडरगार्टन के छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल वितरित किया। स्पैक्ट्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। टीजर गन के मॉडल को सभी ने सराहा। छात्रों ने हाइड्रोजन जनरेटर, टेस्ला क्वाइल, इंक स्टेन रिमूवल, राम मंदिर, अशोक वाटिका, अग्नि मिसाइल आदि के मॉडल प्रदर्शित किए । इस दौरान अभिभावकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सोमवार को भी प्रदर्शनी को लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...