बरेली, अप्रैल 23 -- मीरगंज। राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में हरिति पब्लिक स्कूल धनेटा बल्लिया की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। खेल प्रशिक्षक अजय कोली एवं अजय प्रकाश के नेतृत्व में छात्रों की टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आयोजकों ने टीम को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीम के बुधवार को कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य सौभाग्य चौधरी, प्रबंधक नरेंद्र चौधरी एवं अनुभव चौधरी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- अंडर-17 क्रिकेट झारखंड टीम में कैरली स्कूल के अर्पित का चयन यह भी पढ़ें- खगड़िया के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...