हरिति के एनसीसी कैडेट ने पूर्ण किया शूटिंग का प्रशिक्षण
बरेली, अगस्त 25 -- मीरगंज। हरिति पब्लिक स्कूल बल्लिया के एनसीसी कैडेट्स ने बरेली के जाट रेजिमेंट सेंटर में शूटिंग का प्रशिक्षण पूर्ण किया। एनसीसी ऑफिसर डॉ. दिशा चौधरी के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण हुआ। इसमें कैडेट्स को राइफल हैंडलिंग, लक्ष्य साधने और फायरिंग की विधि सिखाई गई। कर्नल होशियार सिंह, एडम ऑफिसर (सेवा मेडल) संजय नायर प्रशिक्षण के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन और शूटिंग कौशल की सराहना की। एनसीसी ऑफिसर डॉ. दिशा चौधरी ने बताया इस प्रकार के कठिन और अनुशासित प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं में भारतीय सेना, राष्ट्र सेवा और देश के प्रति प्रेम की भावना का विकास होता है। भविष्य में यह प्रशिक्षण उन्हें सेना में जाने के लिए प्रेरित करेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रधानाचार्य सौभाग्य चौधरी ने कैडेट्स व एनसीसी टीम को बधाई दी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.