हरितालिका तीज पर चास-बोकारो में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
बोकारो, सितम्बर 15 -- पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को चास-बोकारो में हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। शाम तक मंदिरों में हर-हर महादेव और उमा-महेश्वर के जयकारे गूंजते रहे। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला हरितालिका तीज व्रत कठिन व्रतों में शामिल है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी परंपरा के तहत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य तथा कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना से यह व्रत करती हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शिव-पार्वती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.