हरितालिका तीज को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल,सुहाग के सामग्रियों की बिक्री बढ़ी
दुमका, सितम्बर 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। हरितालिका तीज सोमवार को मनाई जाएगी। अखंड सुहाग और पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाएं व्रत की तैयारियों में जुट गई हैं। तीज को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। रविवार होने के बावजूद दुमका बाजार सुबह से ही गुलजार रहा। महिलाएं पूजा सामग्री, सुहाग का सामान, कपड़े, गहने खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रही थी। शहर के बाजार में दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। दुकानदारों ने भी त्योहार को देखते हुए पूजन सामग्री और जरूरी सामान का पर्याप्त स्टॉक रखा है। हरितालिका तीज की पूजा को लेकर फलों की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने के साथ कई फलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बाजार में केला करीब 70 रुपए दर्जन, सेवRs.200 से 260 रुपये किलो और अनार 200 से 240 रुपये किलो तक बिक रहे है। पूजा में इस्तेमाल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.