हरितालिका तीज : निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य
गोपालगंज, सितम्बर 14 -- (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) हरितालिका तीज सोमवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं पूजा की थाली लेकर शिवालयों की ओर निकल पड़ीं। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। सोलह शृंगार कर पहुंचीं सुहागिनों ने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और तीज की कथा का श्रवण किया। बैकुंठपुर स्थित धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, सिकटिया के फटेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बनकटिया के बंबइया बाबा मंदिर, जमुनहा के हरिश्वर नाथ महादेव मंदिर और पटखौली के पाटलेश्वर नाथ मंदिर सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.