हरितालिका तीज: 14 सितंबर को सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत
बागपत, सितम्बर 10 -- बागपत। अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से रखा जाने वाला हरितालिका तीज व्रत इस बार चार विशिष्ट शुभ संयोगों में पड़ रहा है। 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाने वाली तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह है। ज्योतिषाचार्य पंडित गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि उदयातिथि के आधार पर 14 सितंबर को ही हरितालिका तीज का व्रत मान्य होगा। भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह 7:08 बजे शुरू होगी और 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। तीज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की बालू या मिट्टी से प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजन करेंगी। यह भी पढ़ें- Mau News: अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए व्रत इस बार तीज पर रवि योग, इंद्र योग, स्वाति नक्षत्र तथा सोमवार-तृतीया का संयोग बन रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.