धनबाद, जुलाई 29 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हरिणा शाखा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भारत माता के चित्र एवं भगवा ध्वज का पूजन कर राष्ट्र एवं संस्कृति के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। शाखा में जिला संघ चालक बिशु रवानी ने अपने बौद्धिक में कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। यह दिन ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने वाले गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि संघ में भगवा ध्वज को गुरु के रूप में स्वीकार किया गया है, जो त्याग, तपस्या, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गुरु पूर्णिमा पर संघ ने किया भगवा ध्वज पूजन उन्होंने स्वयंसेवकों से समाजहित और राष्ट्रहित के कार्...