हरिणा मेले में शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध : विधायक
घाटशिला, जून 3 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड सभागार में मंगलवार को पोटका के प्रसिद्ध मुक्तेश्वरधाम हरिणा मेला के आयोजन को लेकर बैठक विधायक संजीव सरदार की अध्यक्षता में हुई। विधायक ने 15 जून से एक सप्ताह चलने वाले हरिणा में जरूरी मांगों को रखने के लिए पुजारी सहित सभी का सुझाव लिया। इसमें पुजारी व ग्रामीणों ने एक स्वर में हरिणा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन को अंग्रेजी व देसी शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने व वुगीबुगी डांस शो नहीं कराने की मांग रखी। बैठक में इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा हरिणा को पर्यटन स्थल के रूप में करोड़ों रुपए खर्च कर सौंदर्यीकरण सहित विकास का काम किया जा रहा है। सरकार हरिणा मेला को राजकीय मेला की सुविधा देने पर भी काम कर रही है, शीघ्र ही हरिणा मेला को राजकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.