हरिणा में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
धनबाद, जून 1 -- हरिणा। हरिणा बाजार में शनिवार देर रात एक ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। घायल व्यक्ति की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से जख्मी बाइक सवार रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.