हरिणा मुक्तेश्वर धाम में वीरपाट मां पाउड़ी महोत्सव संपन्न
घाटशिला, मार्च 23 -- पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत हरिणा क्षेत्र के मुक्तेश्वर धाम स्थित मां पाउडी मंदिर परिसर में भोजवंशीय क्षत्रिय भुईयां समाज समिति द्वारा 12वां वार्षिक वीरपाट मां पाउडी पूजा-अर्चना महोत्सव सह सामाजिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके छोटे भाई तरुण सरदार एवं प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल शामिल हुए। दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां पाउडी से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बजरांकन दंडपाट, अनिरुद्ध नायक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.