घाटशिला, मार्च 22 -- पोटका, संवाददाता। आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बुनुडीह की ओर से शनिवार को हरिणा में 45 दिशुम हादी बोंगा-2026 (सार्वजनिन सरहुल पूजा) का आयोजन किया गया। यहां झारखंड, ओडिशा, असम एवं पश्चिमी बंगाल से हज़ारों लोग जुटे। हरिणा में सुबह को दिशुम नाया सुशांत सरदार की अगुवाई में पूजा अर्चना की गई। यहां समाज के नाया देवरी भी शामिल हुए। इस दौरान पूजा में मुर्गे की बलि देकर क्षेत्र के लिये सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। मौके पर नाया के द्वारा सभी के गाल में गुंड़ी (चावल का पाउडर) लगाया गया। पूजा के बाद शाम को नाया एवं कुपुल दारोम (पूजारी एवं अतिथि स्वागत) हुआ। स्वागत में एक साथ हजारों महिलाओं ने सामुहिक नृत्य कर पूजारी एवं अतिथियों का स्वागत किया। परंपरा के अनुसार पूजा के बाद सभी नाया-देवरी (पूजारी-सह पूजारी) को पूर्व...