गंगापार, अप्रैल 24 -- कौंधियारा क्षेत्र के पीड़ी पावर हाउस अंतर्गत सेहरा हरिजन बस्ती में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। पंखे और पानी की व्यवस्था ठप होने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार महीनों में कई बार ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन हर बार कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है। शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। बिजली संकट का असर बच्चों की पढ़ाई और पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जर्जर केबल से खतरा, चार दिन से बिजली सप्लाई बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.