चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के हरिजन बस्ती में आज मां मंगला का आखिरी पूजा अर्चना किया जाएगा। इसके लिए बस्ती में मां मंगला की भव्य श्रृंगार किया गया है। आज सुबह से बस्ती के चार स्थानों में मां मंगला का पूजा अर्चना प्रारंभ हो गया है। बस्ती में रहने वाले रेल कर्मी लक्ष्मण मुखी के घर में स्थापित मां मंगला का भव्य श्रृंगार किया गया है। विधिवत पूजा अर्चना किया गया। आज दोपहर 1 बजे महिलाओं के द्वारा मां मंगला का पारंपरिक घटयात्रा बर्टन लेक से प्रारंभ होगा और यह रेलवे कॉलोनी होते हुए रेलवे अस्पताल के पीछे स्थित हरिजन बस्ती पूजा स्थल पर पहुंचेगी और पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना किया जाएगा। अपराह्न को हरिजन बस्ती के चार जगहों पर मंगला का पूजा अर्चना किया जाएगा । बुधवार को पूजा पंडालों में खिचड़ी भोग के साथ इसका समापन कि...