शामली, मार्च 5 -- नगर पालिका द्वारा क्षेत्र के गांव खेडीकरमू में हरिजन आबादी की आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण कराये जाने से समाज के लोगों ने ग्राम पंचायत और नगर पालिका पर सांठगांठ करने का आरोप लगाया। उन्होने मामला न्यायालय में विचाराधीन होने पर बोर्ड लगाते हुए निर्माण कार्य न करने की मांग की है। गुरूवार को क्षेत्र के गांव खेडीकरमू में दर्जनों की संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति के महिला पुरूष एकत्रित हुए, जहां उन्होने अपना विरोध प्रकट करते हुए बताया कि गांव खेडीकरमू में हरिजन आबादी के लिए जमीन आरक्षित है। आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा नगर पालिका को हरिजन आबादी की यह जमीन टंकी बनाने के लिए दे दी गई है। जिसको लेकर गांव में दलित समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होने बताया कि दलित समाज के लोगों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिता ...