जहानाबाद, जनवरी 22 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के वीरुपुर में भाकपा माले कार्यकर्ताओं के द्वारा का हरिचरन बिन्द की 11वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाइ गई । इस अवसर पर भाकपा माले के जिला सचिव का रामाधार सिंह, प्रखंड सचिव अरुण बिन्द, बुद्धदेव यादव, संजय कुमार चन्द्रवंशी, प्रकाश बिन्द, गौतम कुमार, महेंद्र पासवान, मिता पंडित सहित दर्जनों नेताओं ने पुष्प अर्पित कर का दिवगंत साथी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके क्रांतिकारी जीवन पर प्रकाश डाला। का रामाधार सिंह ने अपने संबोधन कहा कि हरिचरन बिन्द गरीबों की हित में सामंती व्यवस्था के खिलाफ चल रहे आंदोलन में हमेशा सक्रिय भूमिका में रहे थे और हमेशा गरीबों के साथ होने वाले न्याय को लेकर संघर्ष करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.