गढ़वा, दिसम्बर 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल व देखरेख में सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से संचालित आइये खुशियां बांटें अभियान के तहत मंगलवार को जिलांतर्गत दो अलग-अलग प्रखंडों की दो वंचित बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में कांडी प्रखंड के हरिगावां क्षेत्र में निवास कर रहे मुसहर परिवारों के बीच पहुंचकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए। ठंड के मौसम में यह सहायता पाकर स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की और अभियान के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं दूसरे चरण में डंडई प्रखंड के सुअरजंघा गांव की आदिवासी बहुल बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.