शाहजहांपुर, मार्च 2 -- जिला ओलम्पिक संघ की ओर से एक दिवसीय जिलास्तरीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सुदामा प्रसाद वनस्थली में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की 6 बालक और 4 बालिका टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में हरिकौशल त्यागी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि स्टेडियम टीम उपविजेता रही। वहीं बालक वर्ग में स्टेडियम टीम विजेता बनी और चाणक्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी वमनिया, जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता तथा जिला सचिव नरेंद्र त्यागी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला ओलम्पिक संघ सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ सचिव व भारतीय हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.