हरिकेवल प्रसाद के नाम पर बस स्टेशन का नामकरण करने की मांग
देवरिया, जून 2 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा एवं भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ज्ञापन सौंपकर तहसील मुख्यालय सलेमपुर में नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन का नामकरण पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद के नाम पर किए जाने की मांग की है। संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि स्व. हरिकेवल प्रसाद जिला एवं पूर्वांचल के लोकप्रिय जननेता, समाजसेवी और पूर्व सांसद थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र के विकास, सामाजिक न्याय, शिक्षा, परिवहन तथा जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए थे। इस दौरान संजय दीप कुशवाहा, जयनाथ कुशवाहा, विजय कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.