हरिओम सिंह बने जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- पड़रिया तुला। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक में संगठन विस्तार के तहत लखीमपुर खीरी जिले को नई जिम्मेदारी मिली है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर ग्राम जंगलीनाथ, गोला निवासी हरिओम सिंह को जनपद लखीमपुर खीरी का जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा से मनोनीत किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया", प्रदेश अध्यक्ष/विधायक विनोद सरोज व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा बलबीर सिंह के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। मनोनयन पत्र में कहा गया है कि हरिओम सिंह से आशा है कि वह पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.