लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। लालबाग स्थित हरिओम मंदिर में सोमवार को साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार से शुरू हुए अखंड पाठ जी की समाप्ति हुई। इसके बाद ज्ञानी धर्मेन्द्र सिंह ने गुरबाणी का पाठ किया। शबद-कीर्तन और आरती अरदास का आयोजन हुआ। अंत में गुरु का लंगर वितरित किया गया। हरि ओम मंदिर के प्रवक्ता सुरेश छाबलानी ने बताया कि श्री गुरु महाराज जी के प्रकाश पर्व पर सिंधी समाज के साथ अन्य समाज के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष जेपी नागपाल, राम बालानी, सुरेश छाबलानी, किशनचंद्र भमभानी, प्रकाश गोधवानी, प्रकाश कृपलानी, रमेश बलानी, हरदेवी, अंजु नागपाल, मीना केसवानी, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.