बदायूं, जुलाई 16 -- दहगवां, संवाददाता। मारपीट में हुई हरिओम की मौत के बाद नाधा पुलिस चौकी पर पांच घंटे तक चले जाम और हंगामे के दौरान आत्मदाह के प्रयास की घटना के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। मामला शांत होने के बाद परिजन हरिओम के शव को गांव ले गए, जहां देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एतिहात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा पुलिस चौकी पर मंगलवार शाम शुरू हुआ बवाल रात तक जारी रहा। पोस्टमार्टम के बाद हरिओम का शव लेकर पहुंचे परिजनों ने शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी के सामने जाम लगा दिया था। प्रदर्शन के दौरान एक रिश्तेदार द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किए जाने से माहौल और तनावपूर्ण हो गया था। इसके बाद हंगामा बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप कर लाठीचार्ज करना पड़ा।...