हापुड़, जुलाई 11 -- हाफिजपुर। जनपद हापुड़ जल्द हरा भरा हो जायेगा। यहां जनपद का वन विभाग एवं अन्य सभी सरकारी विभाग 11 लाख 55 हजार पौधे लगाएंगे। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई हैं। आज संडे में पौधारोपण का जनपद में बड़ा अभियान चलेगा। प्रदेश सरकार अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दे रही है। पूरे प्रदेश में आज संडे के दिन 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें यहां हापुड़ जनपद में भी इस बार रिकॉर्ड पौधे लगाये जाएंगे। जनपद हापुड़ को 11 लाख 55 हजार 947 पौधे लगाने का लक्ष्य िमला है। ये पौधे वन िवभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से लगाए जाएंगे। जिसकी सभी विभागों के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। पौधे लगाने के बाद वन विभाग उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभायेगा। उद्यान विभाग में पौधशाला में पौधे तैयार िकिए गए हैं। यह भी पढ...