हरा पेड़ काटने में लकड़ी माफिया पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- कुंडा वन रेंज के सेक्सन आफिसर केशव प्रसाद ने मानिकपुर पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 14 मई को करीब तीन बजे फोन पर सूचना मिली कि मानिकपुर रोड पर मुन्ना का पुरवा गांव के सामने गूलर का हरा पेड़ काटकर कुछ लोग उठा ले गए। जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि चुल्ली जायसवाल निवासी धरौली गूलर का हरा पेड़ काटकर लकड़ी उठा ले गया है। आरोप है कि लकड़ी माफिया चुल्ली के खिलाफ पहले भी मानिकपुर थाने में पेड़ काटे जाने की कई एफआईआर दर्ज है। केशव प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने चुल्ली के खिलाफ वन संरक्षण अधिनिमय के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.