गोरखपुर, मार्च 19 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के माड़र गांव में अवैध रूप से हरा महुआ का पेड़ काटना ठेकेदार को महंगा पड़ गया। सूचना पर वन विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ हरा पेड़ काटने के आरोप में केस दर्ज किया है। वन विभाग के मुताबिक, सहजनवा थाना क्षेत्र के माड़र गांव में ठेकेदार अवैध तरीके से विशाल महुआ का पेड़ काटकर गिरा दिया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों से वन दरोगा आशुतोष तिवारी को दी। सूचना पर ठेकेदार पर कारवाई की गई है। वन दरोगा आशुतोष तिवारी ने बताया ठेकेदार अवैध रूप से पेड़ कटवा रहा था। उस पर हरा पेड़ काटने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...