फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। बढ़ती गर्मी का असर अब गोशालाओं में संरक्षित पशुओं पर साफ नजर आने लगा है। छाया, हरे चारे और पानी के अभाव में सैकड़ों मवेशी परेशान हैं और कई बीमार पड़ रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाह बने हुए हैं, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यह नजारा आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल के दौरान देखने को मिला। जिले में 63 गोशालाओं में 15 हजार पशु संरक्षित हैं, लेकिन गर्मियों से बचाव के इंतजाम अधूरे हैं। जहां पर पशु खुले आसमान के नीचे तेज धूप के नीचे घूमने को मजबूर हो रहे हैं। हर चारा और छाया तक नसीब नहीं हो पा रहा है। पशु भूसा से पेट भरने को विवश हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बाद अफसर और जिम्मेदार गोशालाओं की दुश्वारियों से अंजान बने हैं। जब गोशालाओं की पड़ताल कराई गई तो कई खामियां निकलकर आई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.