गंगापार, जून 16 -- मांडा। हरा चारा और चरी तो दूर, एक महीने पहले अचानक आई तेज आंधी से सरकारी गोशाला के टीन शेड उड़कर टूट जाने से पिछले एक महीने से गोशाला के गोवंश धूप में रह रहे हैं। एक महीने पहले 11 मई को आई तेज आंधी से मांडा क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित सरकारी कान्हा गोशाला और भूसागृह के टीन शेड टूटकर उड़ गए थे और पूरा गोशाला जर्जर हो गया था। पिछले एक महीने से गोशाला के 173 गोवंश धूप में रह रहे हैं और गोशाला का भूसा भी खुले में पड़ा हुआ है। तत्कालीन बीडीओ मांडा अनीस अहमद ने ग्राम पंचायत अधिकारी ऊंचडीह उपरौध व अन्य कर्मचारियों के साथ कुशलपुर गोशाला का निरीक्षण कर शीघ्र ही टूटा टीन शेड बदलवाने के लिए संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित भी किया था, लेकिन अभी तक टीन शेड नहीं लग पाया और स्थिति जस की तस ब...