हरा चारा उत्पादन के लिए 25 किसानों को दिए गए चार-चार हजार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- गोशाला के पशुओं को हरा चारा की कमी न हो इसके लिए पशुपालन विभाग किसानों को नैपियर घास उगाने के लिए अनुदान दे रहा है। इस वर्ष 25 किसानों को चार हजार रुपए प्रति किसान नैपियर उत्पादन को दिए गए हैं। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए धनराशि दी जाती है। इससे पहले बीस किसानों को धनराशि दी गई थी। किसान जो नैपियर घास तैयार करेंगे उसे गोशाला के पशुओं के लिए खरीदी जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. दिनेश सचान ने बताया कि हरा चारा का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। चार हजार रुपए प्रति किसान चारा उत्पादन के लिए दिया जा रहा है। किसान जो चारा उत्पादित करेंगे उसे गोआश्रय स्थलों को दिया जाएगा। गोआश्रय स्थल में पशुओं के लिए चारा खरीदने को किसानों से करार किया जा रहा है। नैपियर घास उत्पादन करने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.