हरारे में हार के डर के बीच जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम, श्रेयस अय्यर पहली जीत की तलाश में
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- India vs Zimbabwe T20I Series आज से शुरू हो रही है। हालांकि, सिर्फ चार दिन के भीतर ये सीरीज समाप्त भी हो जाएगी। 3 मैचों की यह सीरीज 23 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक ही चलेगी। इस द्विपक्षीय सीरीज में टीम इंडिया पर बहुत ज्यादा दबाव होगा। खासकर कप्तान श्रेयस अय्यर दबाव महसूस कर रहे होंगे, क्योंकि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम की कमान मिली, लेकिन अब तक सात मैचों में से एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। 6 मैच भारत हार चुका है, जिनमें से दो मैच आयरलैंड के खिलाफ भी खेले गए थे। वैसे तो अमूमन जब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर जाती है तो पसंदीदा ही होती है, लेकिन इस बार इस टैग को टीम इंडिया को पूरी तरह नहीं दिया जा सकता। इसके पीछे के दो कारण हैं। एक तो यह कि भारतीय टीम पिछले सात मैचों में से एक भी मैच टी20 क्रिके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.