रांची, मार्च 22 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है और मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हरातू गांव से पुलिस ने 55 वर्षीय रोपना बेदिया का शव बरामद किया। मृतक रोपना बेदिया के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान रही है, वहीं परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि रोपना के पुत्र ने शनिवार शाम को उन्हें गांव में देखा था। रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सोचा कि सरहुल के कारण वे किसी परिचित के यहां रुक गए होंगे। इधर, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्रा ने आशंका जताई...