गढ़वा, मार्च 17 -- रमकंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत हरहे गांव स्थित उभका बाबा धर्मस्थल पर बुधवार को मेला का आयोजन किया जाएगा। उक्त मेला वहां 1965 से लग रहा है। यह मेला चैत्र मास के त्रयोदशी को लगता है। बताया जाता है कि उक्त स्थल पर पहले गांव के पंचु सिंह, भरत सिंह वगैरह पशु चराने निकले थे। उनलोगों ने वहां स्थित टीले की मिट्टी को गिला देखा। जबकि आसपास के इलाके सूखे थे। उसके बाद उन्होंने गिला स्थल की खुदाई शुरू की तो वहां से पानी निकलना शुरू हुआ। पत्थरों के स्थित वह स्थल कभी नहीं सूखता है। खास बात यह है कि गर्मी में जब तलाब सूख जाते हैं तब भी उक्त स्थल में पानी निकलता रहता है। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। जहां पानी निकलता है वहां शिवलिंग जैसा आकृति दिखता है। तब से लोग वहां श्रद्धा भाव से पूजा पाठ कर रहे हैं। विरेंद्र साव और गांव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.