जौनपुर, फरवरी 15 -- जौनपुर। संवाददाता महाशिवरात्रि पर रविवार को शिव मंदिरों में भोलेनाथ को जलार्चन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। प्रसिद्ध शिव मंदिर त्रिलोचन महादेव जलालपुर, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, साईनाथ शिव मंदिर शम्भूगंज, दियावां महादेव बरसठी, शिव मंदिर धर्मापुर, रामेश्वरम् धाम राजेपुर समेत सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों पर भोर से ही हरहर महादेव का जयकारा लगाते श्रद्धालुओं ने जलार्चन शुरू कर दिया है। बड़े मंदिरों पर मेले का आयोजन है। मेले में खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन समेत अन्य दुकानें शनिवार से ही सजी हैं।शहर के सूरजघाट, उमेशोनाथ मंदिर रासमंडल, बाबा बारीनाथ मठ, जागेश्वर नाथ मंदिर उर्दू बाजार समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। परमानतपुर मोहल्ला स्थित मां शारदा शक्तिपीठ (मैहर देवी) स्थित शिव मंदिर में शिव-पर्वती का भव्य शृंगार...