जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- परसूडीह थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, किशोरी को उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। इसी बात से आहत होकर किशोरी ने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही परिजन उसे तत्काल टीएमएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...