जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए हरहरगुट्टू और घाघीडीह क्षेत्र में शुक्रवार से निःशुल्क पेयजल वितरण की शुरुआत की गई। पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने तारापोर कंपनी के पानी टैंकर का नारियल फोड़कर और पूजा कर उद्घाटन किया। इसके साथ ही जुस्को के शुद्ध पानी का वितरण शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग गैलन, जार और बाल्टी लेकर पानी लेने पहुंचे। इससे पहले पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बारी मुर्मू को पगड़ी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बारी मुर्मू ने बताया कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जुस्को महाप्रबंधक आरके मिश्रा और तारापोर कंपनी प्रबंधन को पत्र लिखकर पानी टैंकर की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद क्षेत्रों की पहचान कर नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.